यमुना का जल स्तर गिरने से लोगों ने ली राहत की सांस

यमुना का जल स्तर गिरने से लोगों ने ली राहत की सांस

कालपी (जालौन) शुक्रवार को 4-5 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट होने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर शाम को 102 .62 मीटर पर आ गया गया है। यमुना नदी के जल स्तर में गिरावट होने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।

उल्लेखनीय हो कि कालपी में यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर है‌। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से गुरुवार की सुबह यमुना नदी का जल स्तर 104.26 मीटर पर पहुंच गया था तथा तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के आसार हो गये थे। केंद्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार से लेकर गुरुवार की सुबह तक यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन गुरुवार की सुबह 10 वजे से जल स्तर में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी 4-5 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से जल स्तर में गिरावट जारी रही। शुक्रवार की शाम 4 बजे जल स्तर 102.62 मीटर पर पहुंच गया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार,कोतवाली निरीक्षक परमहंस तिवारी तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार चौकसी बरते हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने