सब स्टेशन में ओसीबी मशीन में ब्लास्ट होने से कई मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित

सब स्टेशन में ओसीबी मशीन में ब्लास्ट होने से कई मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित

कालपी(जालौन) विद्युत सब स्टेशन कालपी में स्थापित ओसीबी मशीन में ब्लास्ट हो जाने से नगरीय क्षेत्र के फीडर से जुड़े आधा दर्जन मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। अवर अभियंता की मौजूदगी में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा मशीनों को ठीक किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 33/11 विद्युत सब स्टेशन कालपी में सुबह आपूर्ति व्यवस्था ठीक-ठाक चल रही थी, इसी दौरान साढ़े 10 बजे ओसीबी मशीन में चूहा घुस जाने से टाउन फीडर मशीन में भारी ब्लास्ट हो गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई। सूचना पाकर अवर अभियंता जितेंद्र कुमार की देखरेख में अभिषेक, रिंकू, दिलीप, इसरार, फ़हमीद खान, अजय  निगम आदि कर्मचारी मशीन को ठीक करने में जुट गए। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओसीबी मशीन को ठीक किया गया। इस दौरान कागजीपुरा, टरननगंज, मनीगंज, रावगंज, हरीगंज आदि स्थानों की बिजली गुल रही। अवर अभियंता ने बताया कि ब्लास्ट के कारण ओसीबी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे तत्परता से ठीक कराकर आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने