जनपद बांदा में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत पत्र शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नें प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की

जनपद बांदा में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत पत्र शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नें प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की 

जनपद बांदा में हाल के दिनों में अपराध और अराजकता की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज शेष नहीं रह गई है। ताजा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है, जहां एक मान्यता प्राप्त पत्रकार और पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें गोली मारी गई, और वर्तमान में वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना स्पष्ट रूप से प्रशासन की लापरवाही और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है।

इसके अतिरिक्त, हाल ही में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, पुलिस की उपस्थिति में ही, फर्जी किन्नरों के गैंग ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला किया। इस हमले के दौरान जबरन लिंग परिवर्तन का मामला भी प्रकाश में आया, जिसे कई समाचार चैनलों पर प्रसारित किया गया। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टे पीड़ितों के ऊपर शहर कोतवाल पंकज सिंह ने झूठा मामला दर्ज कर दिया है जबकि इसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग व मीडिया कवरेज भी है । ऐसी घटनाएं न केवल आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न कर रही हैं, बल्कि सरकार की छवि को भी धूमिल कर रही हैं।

यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी आपकी सरकार की सख्त और प्रभावी प्रशासनिक छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। यदि इन घटनाओं पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिलेगा। चूंकि केंद्र व राज्य में में NDA गठबंधन की सरकार है व अच्छे कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है इसलिए  स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर भी नकेल कसने की सख़्त आवश्यकता है। 

नेत्री शालिनी पटेल नें जनपद बांदा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही, प्रशासन में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।
भाजपा सरकार में आम जनता को न्याय और सुरक्षा की उम्मीद है। कृपया इस प्रकरण को गंभीरता से लें और आवश्यक कार्रवाई करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने