सेवानिवृत होने पर एसडीएम के पेशकार को जोरदार विदाई दी

सेवानिवृत होने पर एसडीएम के पेशकार को जोरदार विदाई दी 

कालपी जालौन 

सोमवार को एसडीएम न्यायिक अतुल कुमार की मौजूदगी तथा उपजिलाधिकारी प्रशासन सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों ने फूलमाला पहनकर आज सेवा निवृत हुए एसडीएम पेशकार अशोक कुमार पांडेय को फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर भावभीनी विदाई दी गई। 

तहसील सभागार कालपी में आयोजित समारोह को संम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा के शासकीय सेवा में सेवा निवृत होना एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा की अशोक पांडेय ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाह किया है। उपजिलाधिकारी ने उम्मीद जताई है के भविष्य में अपने अनुभवों का राजस्व कर्मचारियों को सहयोग देते रहेंगे। एसडीएम न्यायिक अतुल कुमार ने सेवानिवृत होने वाले राजेश कर्मचारी अशोक पांडेय के कार्यकाल की जमकर सहाना की तथा एक कुशल पेशकार बताया।
नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने कहां कि सेवानिवृत्ति पेशकार अशोक पांडेय का व्यवहार अपने साथी कर्मचारियों के प्रति बहुत ही शालीनतापूर्वक रहा है। बार एसोसिएशन कालपी अध्यक्ष अमर सिंह निषाद समेत अधिवक्ताओं ने भी सेवा निवृत पेशकार के कार्यकाल की सराहना की है। सेवानिवृत पेशकार अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि तीन दशक से अधिक की सरकारी सेवाओं के दौरान मुझे सभी का स्नेह प्राप्त हुआ। तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, राजेंद्र कुमार, सलीम खान जगरुप सिंह राजपूत आदि कर्मचारियों, लेखपालों ने सेवानिवृत पेशकार अशोक पाण्डे को फूल माला पहनाकर जोरदार बिदाई दी।

फोटो - सेवा निवृत पेशकार के विदाई समारोह में एसडीएम, नायब तहसीलदार, अधिवक्ता एवं कर्मचारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने