एसडीएम तथा नायब तहसीलदार ने दो सैकड़ा बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन सामग्री
रिपोर्ट सुरेन्द्र राठौर
कालपी (जालौन) शुक्रवार को कालपी क्षेत्र के यमुना नदी के तटवर्ती दहेलखंड,नरहान,हीरापुर, देवकली ग्रामों में 2 सौ से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, एसडीएम मनोज कुमार सिंह,नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला तथा क्षेत्रीय लेखपाल राघवेंद्र सिंह निरंजन ने प्रधान एवं सदस्यों की मौजूदगी में शासन द्वारा भेजी गई राशन सामग्री की किट वितरित की। राहत सामग्री पाकर पीड़ितों के चेहरों में रौनक दिखाई दी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देश के अनुरूप कालपी क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे स्थित हीरापुर गांव में राजस्व कर्मचारियों, लेखपाल राघवेंद्र सिंह निरंजन, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला खाध सामाग्रियों की किट लेकर पहुंचे। लेखपाल राघवेंद्र सिंह निरंजन तथा ग्राम के प्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को 67 खाद्यान्न सामाग्री की किट का वितरण किया। राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाला सहित जरूरत का सामान वितरित किया गया।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि
सभी प्रभावित लोगों को शासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री बांटी जायेगी। अभी तक 750 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री की किट का वितरण किया जा चुका है।