पालिकाध्यक्ष तथा ईओ ने घूम घूम कर समस्याओं का जल भराव की समस्या का निदान कराया

पालिकाध्यक्ष तथा ईओ ने घूम घूम कर समस्याओं का निदान कराया 

 कालपी जालौन 

दो दिनों की लगातार बारिश से जलभराव एवं अन्य समस्याओं की हकीकत परखने के लिये  वुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने सभासदों के साथ नगर की सड़कों तथा मुहल्लों का निरीक्षण किया। तथा जलभराव की समस्यायों का तत्परतापूर्वक निदान कराया गया।

सभासदों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने वुधवार को नगर में घूम घूम कर राम चबूतरा बाईपास में जल भराव का स्थलीय निरीक्षण किया।जल भराव की समस्यायों को देख कर उन्होंने जेसीबी मशीन द्वारा तुरंत जल की निकासी करवा कर समस्या का समाधान कराया गया। पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित करके आश्वासन दिया कि जलभराव तथा गंदगी की समस्या को पालिका कर्मचारी निश्चित ही समाधान करेंगे। इसके लिए पालिका के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने