कोटा बैराज से पानी छोड़ने से यमुना का जल स्तर बढ़ा प्रशासन ने बाढ़ चौकिया को सतर्क रहने के दिये निर्देश
कालपी (जालौन) राजस्थान के कोटा बैराज से 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार को यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ कर 101 मीटर पार कर गया है उम्मीद जताई जा रही है। यमुना नदी में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मालूम हो कि कालपी में यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर है वर्तमान में यमुना नदी का जल स्तर 100. 42 मीटर पर है फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर तक घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है लेकिन 16 जुलाई की सुबह से ही यमुना का जल स्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाना शुरू हो जाएगा। स्थानी बाढ़ नियंत्रण अधिकारी रूपेश कुमार के अनुसार कोटा बांध से 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिससे एक-दो दिन में यमुना का जल स्तर 105 मीटर से ऊपर पहुंचने की पूरी संभावना है यदि कोटा बैराज से और भी पानी छोड़ा गया तो कालपी में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच सकता है। यमुना नदी के साथ-साथ बेतवा नदी का भी जल स्तर उफान पर है वहीं प्रशासन की ओर से भी तटवर्ती गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।