छंग्गे आश्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं भक्तों ने वृक्षारोपण का प्रसाद चखा
कालपी(जालौन)। नगर के प्रमुख धर्मस्थल छंग्गे आश्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया तथा सामूहिक भोज में भक्तों के साथ प्रसाद को जमकर चखा।
विदित हो कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर के मोहल्ला टरननगंज स्थित छंग्गे आश्रम में सुबह से ही वरिष्ठ भाजपाई एवं भक्त एकत्रित हो गए। पूर्वाह्न 11 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू हुआ इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि मानव के लिए वायु बहुत जरूरी है ऑक्सीजन एवं वायु हमको पेड़ो से मिलती है, इसलिए धरती में वृक्ष होना अति आवश्यक है। सभी लोग एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा एक पेड़ मां के नाम से भी लगाकर अभियान को सफल बनाएं। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे उतना ही तापमान कम होगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाए रखें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, लकी त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह चौहान, शशिकांत सिंह चौहान, राकेश द्विवेदी, शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, अमरदीप पांडेय, अरविंद सिंह राठौर, आशु बाबा, भारत सिंह यादव, रवींद्र कोरी आदि भक्तों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने वृक्षारोपण करके धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामूहिक भोज के अवसर पर टिक्कड़ का आनंद लिया गया।