हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल जालौन ने की वार्षिक समीक्षा बैठक दिये दिशा निर्देश
कालपी (जालौन) नगर व क्षेत्र के छोटे व बड़े व्यापारियों के हित को सर्वोपरि रखने वाले संगठन हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ अरशद खान के आवाहन पर जनपद जालौन की नगर इकाई कालपी ने आज बड़ा बाजार स्थित मजार भोले सालार परिसर में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ की वार्षिक समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक में हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल जालौन जिला अध्यक्ष वहीद अहमद उर्फ़ लाला भाई के नेतृत्व में जनपद कार्यकारिणी को दी गई जिम्मेदारियों, उनकी कार्यशैली व सकारात्मक परिणामों के पहलुओं पर विशेष चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी प्रस्तावित की गयी जिसकी प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संस्तुति मिलते ही उसका गठन कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व संगठन के उद्देश्य व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष ने जनपद की कार्यकारिणी को 1 वर्ष पूरा होने पर समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और आशा व्यक्ति की कि अगले कार्यकाल में भी इसी प्रकार आप सभी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन व संगठन से जुड़े व्यापारियों के हित में कार्य करते रहेंगे और संगठन इसी तरह ऊंचाइयों को छूता रहेगा साथ ही निर्देशित किया कि हमें अब ग्रामीण अंचलों में भी छोटे से छोटे व्यापारियों तक पहुंच कर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द ही समाधान भी कराना होगा तभी हमारे संगठन का मिशन कामयाब होगा। वहीं मौजूद नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने व्यापारियों से अपील की कि हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल तन मन धन से आपके सुख-दुख में सदैव आपके साथ खड़ा है और मजबूती से खड़ा रहेगा। देश हित में व्यापार व व्यापारियों का समर्थन करें, संगठन से जुड़ें और संगठन को मजबूत कर संगठन की व्यापारिक नीतियों को आगे बढ़ाएं। इसी बीच जिलाध्यक्ष वहीद अहमद की संस्तुति पर संगठन के सदस्य के रूप में नई बस्ती, रामचबूतरा, बड़ा बाजार, आलमपुर सहित आधा दर्जन दुकानदार भाइयों व बहनों को संगठन की निःशुल्क सदस्यता दिलाते हुए प्रमाण पत्र के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष द्वारा माह के प्रत्येक प्रथम रविवार को अनिवार्य रूप से संगठन की मासिक बैठक सुनिश्चित की गई है। वहीं मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व सभासद नगर उपाध्यक्ष मुहम्मद अजीज अहमद उर्फ़ गुड्डू ने भी व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया साथ ही मातृ शक्ति नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा शायरा बानो द्वारा महिलाओं की स्वावलंबन व रोजगार की समस्याओं को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी व समाजसेवी नगर उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने की। सभा का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गौतम ने किया। सभा के समापन पर गरीब व असहाय बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पाठ्य सामग्री वितरण एवं भोले सालार परिसर में मोहर्रम के उपलक्ष्य में 6 जून को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल कालपी की ओर से लंगर-ए-आम की विशेष घोषणा भी की गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर उपाध्यक्ष पूर्व सभासद उमर अंसारी पप्पू, कोषाध्यक्ष गुलाम मुहम्मद, नव मनोनीत सदस्य मुजीब अंसारी, मोहम्मद राजू, आकाश सिंह, विकाश पाण्डेय, मुहम्मद राजू, तैयवा अंसारी, तमन्ना बेगम, ज्ञान सिंह यादव, विवेक, रामआसरे प्रजापति, रामरुप चौरसिया सहित लगभग दो दर्जन गणमान्य जन मौजूद रहे।