जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यालय उरई में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की बैठक संपन्न हुई

जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यालय उरई में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की बैठक संपन्न हुई 

जालौन उरई

कल दिनांक 3अगस्त को जनपद जालौन के जन अधिकार पार्टी जिला कार्यालय उरई में जन अधिकार पार्टी के मुखिया  बाबू सिंह कुशवाहा व जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमतीसुकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन संपन्न हुआ, बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाल जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी व संचालन कर रहे युवा जिला अध्यक्ष लाल सिंह कुशवाहा सहाव के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संपन्न हुई।
 मंच पर उपस्थित समस्त विशिष्ट अतिथियों व पदाधिकारियों,महाराज सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष झांसी, बालक राम दोहरे मंडल उपाध्यक्ष झांसी , बृजमोहन कुशवाहा मंडल सचिव झांसी, सुंदर कुशवाहा पूर्व मंडल प्रभारी झांसी,व जिला के जिला यूनिट साथियों व पदाधिकारियों ने जैसे -राजेंद्र पाल जिला प्रभारी जालौन ,अनिरुद्ध सिंह जिला सलाहकार जालौन, जीशान कुरैशी जिला अध्यक्ष जालौन, युवा जिला अध्यक्ष लाल सिंह कुशवाहा सहाव ,सत्यपाल सालोनिया जिला उपाध्यक्ष जालौन, विश्रमपाल विधानसभा अध्यक्ष उरई ,सत्यनारायण कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ , विधानसभा अध्यक्ष कालपी, नगरअध्यक्ष सुनील वर्मा उरई ,नगर अध्यक्ष बृजभान कुशवाहा जालौन, बालक राम कुशवाहा सक्रिय कार्यकर्ता  जन अधिकार पार्टी उरई,सभा में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें

आज के सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि माननीय राजेंद्र पाल प्रदेश महासचिव जी ने सदस्यता अभियान पर प्रकाश डालते हुए डालते हुए ,गांव- गांव, घर- घर एक एक वोट जोड़ने के लिए जालौन जिला के समस्त पदाधिकारियो से कहा अगर हम गांव -गांव व  शहर के  डोर तो डोर जाएंगे तो 2027 के विधानसभा चुनाव में हमारे विशेष हक और हिस्सेदारी होगी और हमारे जालौन जिला से विधायक चुनकर जाएंगे। चाहे वह प्रधानी का चुनाव हो या मेंबरी का चुनाव  हो या जिला पंचायतया नगर पालिका का चुनाव हमें सभी चुनाव पर विशेष ध्यान देना है,व बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है तभी  हम ऊंचे पदों पर पहुंचेंगे      ,                        
और सभा में उपस्थित समस्त पदाधिकारी व दूर-दूर गांव से आए व मोहल्ला सुशील नगर वासी सभा में उपस्थित यह बात अपने दिल और दिमाग में रखते हुए, माननीय मुख्य अतिथि की विचारों को बड़े ध्यान पूर्वक सुन रहे थे, अंत में सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक का समापन आज की अध्यक्षता कर रहे व जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी की नेतृत्व में संपन्न हुई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने