राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों में कराए जाएंगे सुलह समझौते प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम

 राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों में कराए जाएंगे सुलह समझौते


प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम




उरई (जालौन)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट  प्रयागराज के  दिशा निर्देश पर  जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से परिवार न्यायालय की बैठक प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम के विश्राम कक्ष में हुई जिसमें वादो के निस्तारण के लिए वादकारियो से वार्ता की।


राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की अध्यक्ष व अपर प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश अमृता शुक्ला परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में 9 मार्च  को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के वादों

एवं प्री लिटिगेशन वादो को चिन्हित कर अधिक से अधिक मामलों में सुलह समझौता कराए जाने व जन जागरूकता पैदा करने के लिए  प्रथम बैठक में रूपरेखा तैयार की गयी। इस दौरान अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम सदस्य राजीव खरे परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी परामर्शदाता केके प्रजापति सुलेखा सिंह  मौजूद रही सर्व सहमति से अधिक से अधिक बादो के निस्तारण कराए जाने के लिए वार्ता संपन्न हुई। इस दौरान पक्षकार मोहिनी वर्मा मेहरबान सिंह बबली अजय उर्फ अज्जू रूबी देवी योगेंद्र सिंह आदि बदकारी मौजूद रहे!



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने